देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने जानकारी दी है कि अब लाभार्थियों को अपने हिस्से का पूरा राशन केवल एक ही दुकान से लेने की बाध्यता नहीं रहेगी।
नई व्यवस्था के अनुसार कार्डधारक अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकेंगे। यानी यदि किसी दुकान पर गेहूं उपलब्ध नहीं है, तो दूसरी दुकान से गेहूं और किसी अन्य दुकान से चावल लिया जा सकेगा। इससे लोगों को राशन की कमी या किसी एक दुकान पर निर्भर रहने की समस्या से राहत मिलेगी।
सरकार के इस फैसले से राशन दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों, मशीन में अंगूठा न लगने जैसी तकनीकी दिक्कतों और स्टॉक खत्म होने के कारण खाली हाथ लौटने जैसी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। अब लाभार्थियों को पूरा राशन पाने के लिए बार-बार एक ही दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
यह सुविधा काफी हद तक एटीएम की तरह काम करेगी, जहां जरूरत और सुविधा के अनुसार अलग-अलग स्थानों से राशन लिया जा सकेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को मिलेगा। आधार और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए वे देश के किसी भी हिस्से में रहकर अपने हिस्से का राशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
India
Ration Card Update: सरकार का बड़ा फैसला, अब किसी भी उचित मूल्य की दुकान से मिलेगा राशन...
Source: Insight Now